फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरा विद्यालय की छत का प्लास्टर

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के नारायनगढ़ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बरामदा का गिरा छत और पसरा मलवा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। नारायणगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय के बरामदे की छत से प्लास्टर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। जिस समय छत भर भराकर नीचे गिरी उस समय लंच टाइम था। छात्र-छात्राएं बाहर कैम्पस में खेल रहे थे। घटना शनिवार की है। इससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पंचायत भवन नारायणगढ़ के निकट बने प्राथमिक विद्यालय के भवन का छत काफी दिनों से जर्जर है। इस संदर्भ में संबंधित प्रधानाध्यापक ने काफी पहले लिखित सूचना अधिकारियों को भेज चुके थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को खाना खाने के बाद लंच टाइम में जब बच्चे बाहर खेल रहे थे। विद्यालय भवन के बरामदा की छत से प्लास्टर भराकर नीचे गिर गया। अगर बच्चे उस समय कमरों में पढ़ाई कर रहे होते तो बड़ा हादसा हो जाता। संयोग ही था कि बच्चे घटना के समय बाहर खेल रहे थे। इस संदर्भ में प्रधानाध्यापक उमेश राम द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना मैंने ब्लाक संसाधन केंद्र पर दे दी है। यह भी बता दिया कि इस विद्यालय भवन से सटे अतिरिक्त कक्ष भी काफी जर्जर हो गया है। कभी भी धराशायी हो सकता है। विद्यालय में कुल लगभग 100 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं दी गई है। इसकी जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें