रेवती रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान लोगों से वार्ता करते सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर।संवाद
- फोटो : 1
रेवती। रेलवे स्टेशन रेवती को पूर्ण दर्जा दिए जाने के आदेश के पश्चात उक्त रेलवे स्टेशन पर सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर पहुंचे। पुराने कक्षों के ध्वस्तीकरण का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जब यहां के स्टेशन को हाॅल्ट किया गया तो लोगों ने पुराने स्टेशन का दर्जा प्राप्त करने के लिए ऐतिहासिक 71 दिनों तक निरतंर धरना दिया था। मैं भी बीच-बीच में यहां पहुंचता रहा। अंततोगत्वा आंदोलन रंग लाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात के पश्चात अगले महीने में अधिकारियों के साथ यहां पर आऊंगा तथा क्षेत्र की जनता को बुलाकर संयुक्त रूप से मंत्रणा की जाएगी कि स्टेशन को माॅडल स्टेशन बनाने में क्या- क्या हो सकता है। सपा नेता अमित पाण्डेय पप्पू ने मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर तथा बिहारी पाण्डेय ने रेवती रेलवे स्टेशन मार्ग की मरम्मत का मांग करते हुए पत्रक सांसद को सौंपा। इस अवसर पर सहतवार के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, हैप्पी पाण्डेय, डा. एसबी यादव, फेकू उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।