फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, लगे भारत मां के जयकारे

विज्ञापन
मृतक जवान के पैतृक आवास पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद सलमी देते सेना के जवान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। हृदयघात से मृत सेना के जवान चंद्रशेखर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव धतूरी टोला (सोनकी भाट) में शुक्रवार की देर शाम पहुंचा। जवान का पार्थिव शरीर का उनके घर पहुंचते ही पूरे परिवार में रोने की आवाज सुनाई देने लगीं। वहीं, पूर्व सैनिक और ग्रामीण भारत माता की जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला (सोनकी भाट) निवासी मेडिकल कोर में तैनात जेसीओ चंद्रशेखर सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ से शुक्रवार की देर शाम उनके पैतृक आवास पहुंचा। जवान का निधन लखनऊ में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से बृहस्पतिवार को हो गया था। सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया गया।
पार्थिव शरीर को देखते ही वयोवृद्ध मां रुक्मिना देवी और पत्नी रिंकी देवी बेसुध हो गईं। 15 वर्षीय पुत्र आशुतोष सिंह व पुत्री आकांक्षा सिंह सहित पूरे परिवार की आंख के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। शनिवार की सुबह वाराणसी से पहुंचे सेना के जवानों और थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने जवान को अंतिम विदाई दी। जवान का अंतिम संस्कार गंगा नदी के महुली घाट पर किया गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन ने जताया शोक
जयप्रकाश नगर। धतुरी टोला निवासी जवान चंद्रशेखर सिंह के निधन पर सेवानिवृत्त जवानों ने गहरा दुख प्रकट किया। पैतृक निवास पर शनिवार की सुबह जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में सत्य नारायन सिंह, शलेंद्र सिंह, हरिहर यादव, श्रीकांत तिवारी, श्रीराम सिंह, एचएन मिश्रा, रामायण सिंह, सुनील सिंह आदि पहुंचे। रीत परेड करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें