बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के चकिया गांव के लोगों का करीब 20 वर्षों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। चौकियां-मधुबन मुख्य मार्ग से विशाल टॉकीज होते हुए चकिया गांव तक करीब एक किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण लगभग 85 लाख रुपये की लागत से पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत कराया गया है। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने विधिवत लोकार्पण कर सड़क को जनता को समर्पित किया। इस दौरान समाजसेवी अरबाज खान, विपिन मिश्र, ओमप्रकाश शास्त्री, पूर्व प्रधान कैथी गुड्डू सिंह, अमित सिंह, दया शंकर सिंह, विनय मौजूद रहे।