फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीसरी बार 10 डिग्री के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कड़ाके की ठंड व शीतलहर से परेशान लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से शाम तक धूप खिलने से लोगों को काफी सुकून मिला लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। धूप के कारण अधिक तापमान बढ़ गया, वहीं न्यूनतम तापमान तीसरी बार 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। सुबह शीतलहर चलने के साथ ही धुंध छाया रहा। दिन चढ़ते ही करीब 10 बजे धूप खिल गई, जिससे लोग घर के आंगन व छतों पर बैठकर ठंड दूर करते रहे। वहीं पार्कों में भी बच्चों ने जमकर मस्ती की। बाजारों में भी चहल -पहल देखी गई। शाम होते ही गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने नए साल के पहले दिन कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। धूप निकलने के कारण कोहरे छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें