फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के 20 अक्तूबर की रात पार्टी के दौरान दोस्त को गोली मारकर घायल करने के मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामिया भानु दुबे ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में भारी गहमागहमी रही। सीजेएम न्यायालय ने आरोपी भानु दुबे को 14 दिन की न्यायिक में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान गांव में भानु दुबे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर परमंदापुर निवासी अफसर को घायल कर दिया था। उसके बाद से भानु दुबे सहित बाकी दो अन्य आरोपी फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने तीनों पर ईनाम भी घोषित किया। लेकिन पुलिस के गिरफ्तार करने से पूर्व ही आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें