फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी व पिता गिरफ्तार, चौथा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी व पिता गिरफ्तार, चौथा फरार
विज्ञापन

सौरभ ने मारी थी दो गोली, साथ रहे आलोक सिंह एक दिन पूर्व हो चुका है गिरफ्तार
विवेचना में साजिश रचने के आरोप में बढ़ा पिता देवेंद्र उपाध्याय व कुंदन का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। गड़वार थाना के असरनवार गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र वर्मा को गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सौरभ उपाध्याय और घटना का षड्यंत्र रचने के आरोप में पिता देवेंद्र उपाध्याय गिरफ्तार हो चुके हैं। चौथा आरोपी कुंदन सिंह अभी फरार है। इसकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। वह गिरफ्तार हो चुके अभियुक्त आलोक सिंह का भाई है। सौरभ की निशानदेही पर घटना में उपयुक्त पिस्टल व दो कारतूस बरामद हो गया है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर सौरभ को रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से गिरफ्तार किया। साजिश रचने के आरोपी पिता देवेन्द्र उपाध्याय निवासी पंडितपुरा असनवार को मंदा क्रांसिग के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ व षड्यंत्र रचने वाले पिता देवेन्द्र को पेश किया। कहा कि आरोपियों ने बताया कि पूर्व प्रधान मेरे परिजन की जमीन रजिस्ट्री करवाने के बाद आए दिन दरवाजे पर आकर गाली गलौज करता था। रजिस्ट्री करवाने से ज्यादा जमीन जोत बो रहे थे। इससे हम सभी मानसिक रूप से परेशान थे। अभियुक्त सौरभ ने बताया कि गुरुवार की रात रसड़ा तहसील से वापस लौटते समय संवरा-लोहटा मार्ग के सुनसान इलाके में गोली मार दी। घटना के पांचवें दिन पुलिस ने सीसी कैमरे व जांच के बाद घटना के समय बाइक चलाने वाले आलोक सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरे दिन मुख्य आरोपी सौरभ व पिता देवेन्द्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान घटना में शामिल चौथा आरोपी कुंदन का नाम भी प्रकाश में आया है। इसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। वही घटना में नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने से उन पर अभी पुलिस कार्रवाई नही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें