फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बढ़ाव जारी, सरयू का जलस्तर थमा, रेवती में रिंग बंधा टूटा

विज्ञापन
सहतवार क्षेत्र में सरयू नदी के बाढ़ से पानी से घिरा रामपुर नंबरी स्थित मकान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में गंगा का बढ़ाव जारी है जबकि सरयू का जलस्तर स्थिर है। इसके बावजूद बाढ़ की विभीषिका बनी हुई है।
विज्ञापन

रिटायर्ड बंधा टूटा, बाढ़ विभाग ने किया डैमेज कंट्रोल
रेवती क्षेत्र के एक रिटायर्ड रिंग बंधा सरयू के तेज प्रवाह तथा दबाव व रिसाव नहीं झेल पाया और रविवार को दोपहर करीब दो बजे टूट गया। मौके पर बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर बोरियों में बालू तथा मिट्टी भरवा कर किसी प्रकार डैमेज कन्ट्रोल किया। भोजछपरा गांव के सीमा पर किलोमीटर 64 के सामने स्थित रिंग बंधा में उफनाई नदी का भारी दबाव तथा धारा के प्रवाह के चलते बीते शनिवार से ही हल्का हल्का रिसाव हो रहा था। इस रिसाव को विभाग द्वारा बोरी आदि डालकर बचाने का प्रयास तो किया गया लेकिन सफल नहीं हो पाया। रविवार को दिन में दोपहर करीब दो बजे रिंग बंधा नदी का भारी दबाव झेल नहीं पाया और टूट गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह पहुंच गए तथा स्वयं बोरी आदि डालने लग गए। रिंग बांध टूटने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों में खलबली मच गई। मौके पर बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र, एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता, एई अमृतलाल, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अंजू यादव, प्रभारी निरीक्षक सहतवार वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक रेवती हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। फिलहाल बंधा को बचा लिया गया है लेकिन चूहा आदि मांदों के चलते स्थिति जर्जर है।
विज्ञापन

रविवार को गंगा का जलस्तर भी गायघाट पर लाल निशान 57.615 को पार करते हुए 58.200 मी. पर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव बना हुआ है। उधर, सरयू का जलस्तर डीएसपी हेड पर रविवार की शाम 65.580 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 64.010 है। नदी खतरे के निशान से 1.57 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं और जलस्तर में निरंतर गिरावट का क्रम जारी है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जल स्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गिरावट की संभावना जताई है। इसके अलावा, रेवती क्षेत्र में रविवार को एक रिंग बंधा टूट गया। हालांकि बाढ़ विभाग ने आनन-फानन में इसे दुरुस्त कराया। सरयू के पानी से बैरिया क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के कई गांव घिर चुके हैं। बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें