सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर चट्टी पर आधा दर्जन युवकों ने बुधवार की रात कार चालक और मालिक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना रात करीब नौ बजे की है। गाड़ी का कांच तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मनीष ठाकुर अपने ड्राइवर सरोज के साथ माल्दह से लौट रहे है। नवानगर चट्टी पर शराब भट्टी के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने गाड़ी के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। एक युवक ने गाड़ी पर पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उस पर ड्राइवर और युवकों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते युवक दोनों को मारने-पीटने लगे। ड्राइवर ने बताया कि युवक सिकंदरपुर तक उनका पीछा करते रहे। पीड़ितों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।