फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक में उलझे, सर्पदंश से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर में शुक्रवार भोर में चारपाई पर सो रही युवती को सर्प ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। चांदनी (18) पुत्री दयाशंकर राजभर रात में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद चारपाई पर सो गई थी। लगभग चार बजे भोर में जहरीले सर्प ने डंस लिया। जानकारी चांदनी ने अपने परिजनों को दी। परिजन चिकित्सालय ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराने में उलझ गए। इस दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें