नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप एक युवती ने लगाया है। घटना के बाद डायल 112 को फोनकर पीड़िता ने सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर वापस लौट आई। पीड़िता ने इसकी तहरीर सोमवार को नगरा पुलिस को दे दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के घरवाले गांव में आई बारात में चले गए थे। युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोस का एक युवक घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास के लोग आए, तब तक वह भाग गया। इसके बाद वह डायल 112 को फोनकर घटना के बारे में जानकारी दी। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। पीड़िता सोमवार को थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैश ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।