फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गांवों के विकास को भेजी जाने वाली धनराशि की होगी मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गांवों के विकास को लेकर भेजी गई धनराशि की अब मॉनिटरिंग होगी। धनराशि खर्च नहीं करने वाले ग्राम सचिवों को चिह्नित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए अलग-अलग मदों के तहत समय-समय पर पंचायती राज विभाग की ओर से किस्तवार धनराशि मुहैया कराई जाती है। लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतें महीनों तक धनराशि को खाते में डंप रखती हैं। इसके चलते ग्रामीणों को कार्ययोजना के सापेक्ष होने वाले विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पाता है। अब पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायतों को भेजी जाने वाली धनराशि का हर महीने मॉनीटरिंग करेगी। जिन ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना के तहत कराए गए कार्य के सापेक्ष धनराशि कम खर्च होने व कार्ययोजना में स्वीकृत कार्य शुरु नहीं होने पर संबंधित सचिवों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। इस बाबत डीपीआरओ एसके सिंह ने बताया कि गांवों के विकास को भेजी गई धनराशि को हर हाल में समय से खर्च करना आवश्यक है। धनराशि डंप होने पर संबंधित सचिव की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें