बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में सोमवार रात अजय कुमार सिंह के घर की बाउंड्री फांदकर आंगन से होते हुए घर में घुसे चोरों ने आलमारी से लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पाया गया कि चोरों ने सिर्फ नकदी और कीमती आभूषणों को ही निशाना बनाया है। अन्य सामान यथावत थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले से पूरी योजना बनाकर चोरी की। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद