फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली का तार टूटकर गिरा, छह झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। ग्राम पंचायत वासुदेवा की अनुसूचित बस्ती के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट कर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से छह झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन

चिंगारी से राजेश राम की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की उठती लपटें देख अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग जबतक कुछ समझते आग ने आसपास की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। लोग पानी की बाल्टी व मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दो वाहनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। काफी मेहनत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये के गृहस्थी के सामान व भूसा जल गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें