बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय एवं पटलों का निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। फाइलों का निस्तारण समयबद्ध करने और कोई फाइल लंबित न रखने को कहा। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध किया जाए। व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव हो। नजिर से कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। कहा कि समय से कार्यालय में उपस्थित होकर प्राथमिकता पर जनसुनवाई करें। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण निर्धारित फॉर्मेट पर किया जाए।