फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाह न सही थानाशाह बोलेंगे : रामगोविंद

विज्ञापन
पूर्वमंत्री रामगोविंद चौधरी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार ने रुपये को रसातल में पहुंचा दिया है। इसके लिए उसे देश से माफी मांगना चाहिए। देश पर बढ़ रहे कर्जे पर भी स्पष्टीकरण दे। कुछ शब्दों को असंसदीय घोषित करने भर से सरकार आलोचना से बच नहीं सकती। जनता उसके वैकल्पिक शब्द खोज लेगी। तानाशाह की जगह थानाशाह और लाठीशाह का इस्तेमाल होने लगा है।
विज्ञापन

अपने आवास पर सोमवार को को बातचीत में उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाली सरकार आलोचना से बचने के लिए तानाशाह, जुमलाजीवी, जयचंद, अंट-शंट, करप्ट, नौटंकी, ढिंढोरा पीटना, निकम्मा जैसे शब्दों को असंसदीय घोषित करके अपनी कारस्तानी पर पर्दा डालने की फिराक में है। उसकी यह कोशिश सफल होने वाली नहीं है। इन शब्दों का विकल्प ढूंढ लिया जाएगा और वे ज्यादा चुभने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि अब लोग तानाशाह की जगह थानाशाह, लाठीशाह बोलने लगे हैं। जुमलाजीवी की जगह लबार बोलने लगे हैं। ये शब्द और तीखे हैं। जैसे-जैसे आमजन की आय घटेगी और चंद पूंजीपतियों की आय बढ़ेगी तो लोगों के शब्द और तीखे होते जाएंगे। देश की आर्थिक स्थिति श्रीलंका जैसी होगी तो लोगों की प्रतिक्रिया भी श्रीलंका जैसी ही होगी। सरकार को लोगों को बताना होगा कि कुछ पूंजीपति मित्रों को कमवाने, उनकी बोगस कंपनियों को कर्ज दिलवाकर बैंकों को लुटवाने की वजह से रुपये की दुर्गति हुई है। इसके लिए उसे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें