नगरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा मदनपुरा के खैरा गांव में शनिवार को देर शाम नहाते वक्त पंप में आए करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरा मदनपुरा के खैरा निवासी श्रीनाथ प्रसाद (24) पंप से नहा कर था। अचानक कही से पंप करंट उतर आया, जिसके चपेट में आकर युवक गम्भीर रूप से झुलस जमीन पर गिर गया। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छह भाइयों में पांचवें स्थान पर था। पिता की मौत हो गई है।