फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटी में आया करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा (बलिया)। कस्बा में बुधवार को करंट लगने से रेखा (30) पत्नी रोहित कुमार गोंड की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका दोपहर में स्नान करने के लिए नल की टोटी खोल रही थी तभी वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन कुछ समझ पाते कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका मंगलवार की शाम अपने मायके से आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर घर आई थी। कुहासा होने के कारण वह दोपहर बाद स्नान करने नल के पास गयी थी। टुल्लू पंप के सहारे बिजली का करंट घर में बिछाए पाइपों में चला गया था। मृतका की तीन वर्षीय बच्ची है। जबकि उसका पति कुशीनगर में बाढ़ प्रखंड में इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें