बेरुआरबारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा से शिवपुर जाने वाली सड़क स्थित गड़ारी नाले के ऊपर
बेरुआरबारी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा से शिवपुर जाने वाली पिच सड़क पर गड़ारी नाले के ऊपर बनी पुलिया का एक हिस्सा धंस व टूटकर गिरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से क्षेत्र के कैथवली, देल्हुआ,बभनौली, असेगी, सूर्यपुरा आदि दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग तथा छात्र-छात्राएं प्रतिदिन जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के बड़े वाहन बंद हो गए हैं। जिससे करीब पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय कर आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं, छोटे वाहनों से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और छात्रों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात में पुलिया का एक हिस्सा टूट कर गिर जाने से गड्ढा बन गया है। इससे वाहन चालकों में पुलिया के पूरी तरह गिरने का खतरा भी बना हुआ है।