फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन हड़पने की साजिश रचने वाले पांच पर मुकदमा दर्ज का कोर्ट ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा की जमीन कागजात पर अवैध तरीके से नाम चढ़ाकर उक्त जमीन को साजिश के साथ अपने ही लोगों के नाम कराने का मामला आया है। अध्यक्ष के आवेदन पर सीजेएम न्यायालय कि पीठासीन अधिकारी शांभवी यादव ने राजस्व विभाग से एक लिपिक के परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों के खिलाफ उक्त मामले में सदर कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर उसकी प्रगति आख्या न्यायालय में प्रेषित करने तथा नियमानुसार विवेचना करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्र नेउरी निवासी देवेंद्र नाथ मिश्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन देकर गुहार लगाया था। आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन है। जो बिना किसी अधिकार के फर्जी कूटरचना के जरिये अवैध रूप से तैयार किए गए के मु.ख्तारेआम के आधार पर बिना किसी विधिक अधिकार के कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर आरोपियों द्वारा पीड़ित कि जमीन का बैनामा करा लिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, इसके बाद एसपी को जरिए रजिस्ट्री सूचना दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें