फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कलश यात्रा संग शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के ग्राम सभा कछुआ स्थित महुआ बाबा स्थान के समीप नवनिर्मित शिव मंदिर में चार दिवसी
विज्ञापन
दुबहर। ग्राम सभा कछुआ स्थित महुआ बाबा स्थान के समीप नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को चार दिवसीय शिव पंचायतन प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली, जो विभिन्न गांवों से होते हुए ओझवलिया गंगा घाट पहुंची। वहाँ मुख्य यजमान रामचंद्र यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा। प्रधान प्रतिनिधि बलराम यादव ने बताया कि 21 को जलाधिवास और 22 अप्रैल को नगर परिक्रमा होगी। 23 अप्रैल को मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा व रुद्राभिषेक के साथ पूर्णाहुति और विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अखिलेश प्रताप सिंह ''मिंटू'', दिनेश चौबे और मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें