फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका के कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर दी। इससे त्योहार के अगले दिन शहर में न तो सफाई हुई और न कूड़े का उठान हुआ। नगर की सड़कों और गलियों में गंदगी के साथ कूड़े के ढेर लग गए हैं। कहीं, आवारा मवेशी जगह-जगह कचरे को फैला रहे हैं। इससे कूड़े से होकर लोगों का आवागमन करना पड़ रहा है। यह स्थित नगर में एक दो जगह नहीं बल्कि कमोबेश सभी मोहल्लों की रही, जहां कूड़ा उठान ही नहीं होने से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जबकि नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक नगर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब 25 लाख रुपया खर्च किया जाता है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की लापरवाही से शहर में गंदगी फैली है। हालांकि दिन में करीब तीन बजे कर्मचारी नेताओं और नपा के अध्यक्ष संत कुमार ऊर्फ मिठाई लाल के मध्य वार्ता हुई, जिसमें अध्यक्ष ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और धरना तथ हड़ताल समाप्त हो गई, लेकिन कूड़ा उठान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें