फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मौसम के साथ खिलने लगी मेले की रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
ददरी मेले में मौसम के साथ चहल-पहल भी बढ़ने लगी है। दुकानों पर खरीदारों की खूब भीड़ जुट रही है। न्यू बांबे सर्कस कंपनी के संचालक दंतजार अली ने बताया कि इस बार वो ददरी मेले में अनूठा प्रयोग करने जा रहे हैं। जिसके तहत मेले में 16, 17 व 18 दिसंबर को रामापुर के मशहूर हास्य कलाकार रंपत हरामी को सर्कस के शो के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान रंपत की पूरी टीम पूरे रौब में बलिया वासियों का मनोरंजन करेगी। बताया कि रंपत की टीम में चार चार नृत्यांगनाएं व अन्य कलाकार भी शामिल है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक ददरी मेला के मीना बाजार में बुधवार को भी मेलार्थियों का हुजूम उमड़ा दिखा। युवक और युवतियां झूले व चरखी पर आनंद लेते दिखें तो पुरुष व महिलाएं गर्म कपड़ों की खरीदारी के अलावा घरेलू सामानों की खरीद फरोख्त करती दिखीं। इस दौरान चाट, छोला, चाउमिंग और जलेबी के अलावा खजला की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें