बेल्थरारोड कस्बा स्थित जननायक चंद्रशेखर बस स्टेशन परिसर में हुआ जल भराव।संवाद
बलिया। बारिश के बाद बेल्थरारोड के जननायक चंद्रशेखर बस स्टेशन की स्थिति बेहद खराब हो गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूर्व में इस बस स्टैंड को पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) मॉडल पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की घोषणा की थी, लेकिन यह योजना अब तक कागजों से बाहर नहीं आ सकी है। इस संबंध में परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बस स्टेशन का निर्माण पीपीपी मॉडल पर होना प्रस्तावित है और जल्द ही इस योजना को अमली जामा पहनाकर भव्य निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।