फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गया बालक ताल में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छाता गांव समीप वरुणा ताल में सोमवार को अपने दोस्तों के साथ मछली मारने गए नौ वर्षीय बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

छाता गांव निवासी पवन कुमार पुत्र धर्मेंद्र राजभर सोमवार को छाता गांव समीप वरुणा ताल में अपने कुछ साथियों के साथ मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान वह गहरे पानी मे चला गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह प्रयास करके उसे बाहर निकाला। सूचना पर घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां पवन कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें