बलिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना हुई मौत के बाद जैसे ही तीनों लोगों शव बेदुआ मोहल्ला में पहुंचा तो मोहल्लेवासियों की भीड़ जुट गई। जैसे ही तीनों लोग का शव घर पर पहुंचा महिलाएं चिल्लाकर रोने लगीं। वहीं कुछ महिलाएं बेहोश हो जा रही थीं। एक ही घर में तीन लोगों के मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों के रोने से हर किसी की आंखें नम हो जा रही थी।
रामनवमी पर्व पर नगर के बेदुआ मोहल्ला निवासी मोतीलाल वर्मा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ डुमरांव स्थित मां डुमरेजनी देवी मंदिर परिसर में दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। अभी वे ब्रह्मपुर थाना के महादेव का डेरा गांव के पास तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें माधुरी देवी (60) पत्नी मोतीलाल वर्मा, रीना वर्मा (30) पुत्री मोती लाल और मुन्ना देवी की नातिन डिंपी वर्मा (15) निवासी कोलकाता की मौत हो गई। मोतीलाल वर्मा और उनकी बड़ी बहन मुन्ना देवी (67) गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीन लोगों के शव पहुंचने के बाद छोटे-छोटे बच्चे और युवतियों तथा महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं महिलाएं और युवतियां रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। मोहल्लेवासी और रिश्तेदारों द्वारा बार-बार होश लाने के बाद भी बेहोश जा रही थी। एक ही परिवार के तीन लोगों के एक साथ अर्थी उठने के बाद पूरा मोहल्ले में मातम पसर गया। वहीं मोहल्ले कई घरों में सुबह का चूल्हा तक नहीं जल सका था।