फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया न देने पर चाकू मारने की बात कह गुमराह करता रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर बाद घर में घुसकर किशोरी को चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरप्तारी के बाद आरोपी बकाया पैसे न देने पर किशोरी को चाकू मारने की बात कहकर गुमराह करता रहा। वहीं, किशोरी को अच्छे इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी सोमवार को अपने घर में अकेले थी। इसी बीच गांव के ही मनबढ़ युवक यशवंत सिंह उसके घर में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा था। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया था। किशोरी के पूरे चेहरे को विकृत कर दिया गया था। किशोरी लहूलुहान हो कर छटपटाने लगी। चीख सुनकर आसपास के लोग जब तक आते, युवक भाग गया। घायल किशोरी को पहले सीएचसी सोनवानी वहां से जिला अस्पताल भेजा गया था। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अन्य धाराओं को साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थाना क्षेत्र के ही ईंटभट्ठे से आरोपी को बांसडीह रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना में प्रयुक्त छूरा बरामद कर लिया था। थाना प्रभारी सुनील लांबा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान भी काफी गुमराह करने की कोशिश की। बता रहा था कि किशोरी उसके घर पर खाना बनाने के लिए जाया करती थी। कुछ दिनों तक ये काम करने का बाद किशोरी ने इसे छोड़ दिया था। उसके पास मेरे 6200 रुपये बकाया था, जिसे मांगने पर वह नहीं दे रही थी। इसी कारण से उसने वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सनकी किस्म का है। उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें