फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की परीक्षा देते पकड़ाया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को एक मुन्ना भाई पकड़ा गया, जो बीए प्रथम वर्ष हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शाम की पॉली में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। महाविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी कोतवाल ज्ञानू प्रिया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीमुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को सायंकालीन परीक्षा में सतीश चंद्र कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान कॉलेज प्रशासन को भनग लगी कि एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। इसके बाद प्रवेश पत्र का मिलान होने लगा, जिसमें फेफना थाना क्षेत्र के वैना गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र अभय सिंह पकड़ा गया। आरोपी युवक दुबहड़ निवासी व सतीश चंद्र कॉलेज के छात्र आनंद पांडेय पुत्र संतेष पांडेय के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें