फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने शुरू की मारपीट के वीडियो की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला जेल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के मामले में जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में तीन कैदी एक कैदी की पिटाई करते नजर आ रहे थे और अन्य कैदी इस नजारे को देखते नजर आ रहे थे। मंगलवार को जेल अधीक्षक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा था कि वीडियो कहां का है और कब बना है, ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बुधवार को जब उनसे बात की गई तो जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक के प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रोहित वर्मा नामक एक कैदी व दो अन्य कैदियों ने मिलकर हमला किया है। यह घटना एक महीने पहले 12 जून की है। रोहित वर्मा ने ही यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। अब उसके पास मोबाइल कहां से और कैसे आया और उसने किस तरह वीडियो बनाकर वायरल किया, इसकी जांच की जा रही है। खबर है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कारागार महानिदेशक आनन्द कुमार ने गोरखपुर जेल के वरिष्ठ अधीक्षक और प्रभारी रेंज डीआईजी धनीराम को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। हालांकि अभी उनके यहां आने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें