फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मारपीट के बाद गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के चांदपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने संबंधित लोगों पर मामला दर्ज करने के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिव कुमार सिंह पुत्र शिवजी सिंह निवासी चांदपुर बैरिया में वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शाम को घर जाते वक्त जब गांव पहुंचे तो रास्ते पर अरुण यादव का ट्रैक्टर खड़ा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ट्रैक्टर को साइड में खड़ा करने की बात कही। इसको लेकर विवाद हो गया, और वहां के लोगों ने शिव कुमार सिंह की जमकर पिटाई कर दी।
इसकी सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिव कुमार सिंह की तहरीर पर दीपेश यादव, विकास यादव, अजीत यादव, मुकेश यादव पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसएचओ ने कहा कि गांव में कोई तनाव नहीं है। एहतियातन के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें