बलिया। बलिया-गड़वार मार्ग के कटरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैदल जा रहे युवक को धमकाकर दस हजार रुपये छिन लिए।
फेफना थाना के कटरिया गांव निवासी बबलू यादव शाम को शहर से घर जा रहा था। ई-रिक्सा से उतरने के बाद गांव के मोड़ पर खड़ा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक उससे पता पूछने लगे। अभी बबलू कुछ कदम आगे बढ़ा होगा कि तीनों बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचे। धमकाते हुए उसके पॉकेट से दस हजार रुपये निकालकर भाग गए। सूचना के बाद फेफना, सुखपुरा, गड़वार व कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई। पीड़ित की निशानदेही पर बाइक सवार युवकों की तलाश करने लगी। पुलिस ने बदमाशों की शिनाख्त के लिए आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला। फेफना थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।