बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर चट्टी के पास मनियर की तरफ से आ रहा टेंपू एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र और पुत्री जख्मी हो गए।
मनियर निवासी हरिराम अपने परिवार के साथ किसी कार्य के लिए रेवती जा रहे थे। टेंपो जैसे ही नरायनपुर चट्टी पर पहुंचा ही था कि एक बाइक सवार को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे टेंपो में सवार हरिराम और उनके पुत्र आदित्य (15) तथा पुत्री सिमरन (24) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बांसडीह अस्पताल भेजवाया। सभी घायलों का उपचार किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हरिराम (45) की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हरिराम की मौत हो गई। संवाद