रसड़ा। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू गांव के समीप शनिवार की सुबह खड़े ट्रैक्टर में सवारी लेकर जा रहा टैंपो टकराया गया। इसमें टेंपो में सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार जनपद गाजीपुर थाना बरेसर निवासी बरेसर रामलक्षन चौहान (65) रसड़ा से टेंपो द्वारा अपनी रिश्तेदारी दुर्गाथान गाजीपुर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो नीबू गांव के समीप पहुंचा खड़े टैक्टर में जाकर भिड़ गया। ड्राइवर समेत अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आयी।