फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिकतम एक तो न्यूनतम दो डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार को अधिकतम एक व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट होने से ठंड में इजाफा हुआ है। सोमवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में घनघोर कोहरा के कारण वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। पूरे दिन आसमान में धुंध बना रहा। मौसम में लगातार बदलाव जारी है।
विज्ञापन

रविवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकला और आसमान में बादल के साथ धुंध बना रहा। रविवार को तापमान में गिरावट से ठंड में इजाफा से लोग परेशान रहे। पड़ रही ठंड के बीच धूप नहीं होने से लोगों की चिनचर्या भी अस्त-व्यस्त होने लगी है। खासकर कर सुबह में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। नगर में जहां-तहां लोग टायर आदि जलाकर राहत लेते रहे। चाय की दुकानों पर भी अंगीठी के पास लोग शरीर को गरम करते रहे।

उधर, लगातार कई दिनों से पड़ रही ठंड के बीच आलू की खेती करने वाले किसान काफी परेशान हैं। ठंड के चलते झुलसा रोग लगने की संभावन को देखते हुए छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि झुलसा रोग से आलू की फसल चौपट हो जाती है। हालांकि यह मौसम रबी के अन्य फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें