शासन के निर्देश पर सदर तहसील की ग्रामसभा गंगापुर के बाढ़ कटाना पीड़ित 65 लोगों को बसाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला अधिकारी के निर्देश पर सदर तहसीलदार निखिल शुक्ला ने सोमवार को भूमि चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक ग्राम सभा गंगापुर के पूरवा चौबेछपरा का नामोनिशान गंगा की लहरों ने मिटा दिया। उसके बाद कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में कटान पीड़ितों ने दर्जनों बार सड़क से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी कटान पीड़ितों की सूची बनाई गई।
शासन स्तर से करीब 65 लाख रुपये से करीब पौने 3 बीघा जमीन की खरीदारी ग्राम सभा गंगापुर में की गई। लेकिन किसी कारण से पीड़ितों को नहीं बसाया जा सका। कांग्रेस नेता विनोद सिंह 22 मई को अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन सुधीर गर्ग के समक्ष उठाया। जिस पर अपर मुख्य सचिव राजस्व ने जिलाधिकारी को कटान पीड़ितों को बसाने का निर्देश दिया। सोमवार को सदर तहसीलदार निखिल शुक्ला क्षेत्रीय कानूनगो श्रीभगवान पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल दुर्गेश गुप्ता, लेखपाल जनार्दन सिंह, लेखपाल अवधेश कुमार, लेखपाल राकेश कुमार आदि लोगों ने शासन स्तर से जमीन पर पीड़ितों को बसाने की करवाई शुरू कर दी। क्षेत्रीय लेखपाल दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि सभी मित्रों को दो-तीन दिन के अंदर भूमि आवंटित कर बसाने की कार्यवाही की जाएगी।
000
तहसीलदार से पीड़ितों ने लगाई गुहार
रामगढ़। वंचित पात्र बाढ़ कटान पीड़ितों ने गंगापुर में पहुंचे सदर तहसीलदार निखिल शुक्ला के समक्ष कहा कि तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा 126 कटान पीड़ितों की सूची तहसील प्रशासन को सौंपी गई थी। जिसमें हम सभी पीड़ितों का नाम था। लेकिन कब और किस समय सूची की जांच कराई गई और मात्र 65 कटान पीड़ितों का नाम फाइनल किया गया ।