फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों बाद खुला तहसील, कामकाज शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील के सभी दफ्तर व कार्यालय दो दिनों बाद बृहस्पतिवार को खुल गए। तहसीलकर्मी मुख्य गेट पर बने कोरोना हेल्प डेस्क के पास रखे सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद प्रवेश किए। वहीं कर्मचारी मॉस्क पहन कर कार्यों में लग गए। बैरिया ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो दिनों के लिए उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार ने मंगलवार से बैरिया तहसील के सभी कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद तहसील के सभी कार्यालयों को बंद कर सैनिटाइज किया गया। हालांकि पूर्ति निरीक्षक से तहसील के बहुत सारे राशन दुकानदार संपर्क में आए थे, जिसको लेकर दुकानदार अब भी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें