मनियर। मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी गांव निवासी मुन्ना राजभर का पुत्र मनीष उर्फ दीपू (13) अपनी मां के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत वाले दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर गया था। नदी के किनारे पहंुचने पर वह पतार घाट पर दोस्तों के साथ चला गया। दोस्तों के साथ स्नान करते समय मनीष अचानक गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहंुचाया। हालांकि उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। माता बिंदू देवी, बड़े भाई सोनू राजभर, बहन अंजू व संजू उसकी लाश देखकर बिलख कर रो पड़े। मनीष एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था।