फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने तीन दिनों तक हिरासत में रखा। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद समझौते के तहत दिए पैसे को शनिवार को मंगा लिया गया और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी दिखा दी गई।
विज्ञापन

चार दिनों पहले किशोरी के परिजनों ने नरही थाने पर शिकायत की थी कि उसकी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी लड़के ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस समझौते के लिए दबाव बनाने लगी। वे समझौते के लिए तैयार हो गए। इसके लिए उन्हें 1.15 लाख दिए गए थे। समाधान दिवस पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शिवराम कुशवाहा ने किशोरी व उसके परिजनों से बातचीत की। इसके बाद शाम को पुलिस ने दुष्कर्म, पॉस्को व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर भरौली निवासी कृष्णानंद जायसवाल उर्फ सोनू जायसवाल की गिरफ्तार दिखाई। एएसपी डीपी तिवारी ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें