सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शुक्रवार को मस्जिद की छत से गिरकर समीर (17) की मौत हो गई। वह छत पर मोबाइल से रील बना रहा था। समीर जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गया था। नमाज के बाद मस्जिद की छत पर चढ़कर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल से वह सीधे जमीन पर गिर गया। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो समीर जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। हालत गंभीर देख इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना के जानकारी की जा रही है। संवाद