फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में नहाते वक्त किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव पास सरकंडा गांव के समीप ईट भट्टे के पास गड्ढे में भरे पानी में नहाते समय किशोर के डूबने से मौत हो गई। काजीपुर गांव के बाहर भट्टे के समीप गड्ढे में पानी भरा होने के कारण रोज युवकों की टोली नहाया करती है। इसी दौरान शनिवार को दोपहर में काजीपुर गांव निवासी अमरजीत गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गुप्ता अपने दोस्तों के साथ नहाने चला गया। नहाते नहाते वह गहरे गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा। उसे डूबता हुआ देख अन्य लड़के जोर जोर से चिल्लाने लगे और निकल कर भागे। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक वह डूब गया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे दहाड़े मार मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें