फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंस नदी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपाली। समराघाट पर टोंस नदी में नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसके साथी को बचा लिया गया।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के पांडेपुर मिश्र के मानष मिश्रा (17) पुत्र रमाशंकर मिश्रा मंगलवार की सुबह नहाने के लिए गांव के चार दोस्तों के साथ मंगलवार को सुबह टोंस नदी के सेमराघाट गया था। नहाने के दौरान उसका एक दोस्त डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मनीष ने भी नदी में छलांग लगा दी और वह भी डूबने लगा। मनीष के दोस्त को तो वहां मौजूद मल्लाहों ने किसी तरीके से बचा लिया लेकिन मनीष को नहीं बचा सके। उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

जयप्रभा सेतु से सरयू में छलांग लगाई
जयप्रकाश नगर। बैरिया मांझी मार्ग पर सरयू नदी पर यूपी से बिहार राज्य को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से मंगलवार की दोपहर अज्ञात युवती ने नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों ने युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवती का पता नहीं चला। राहगीरों ने बताया कि युवती सेतु पर आई और सेतु पर बने रेलिंग पर पहले दुपट्टा बांधकर फांसी लगाना चाहा। राहगीर उस को बचाने उसकी तरफ जाने लगे तब तक दुपट्टा गले से खोलकर नदी में कूद गई। समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई अता पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें