सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत जेठवारा गांव निवासी ओमजी शर्मा (14) की शनिवार को कठौड़ा नदी में डूबने से मौत हो गई।
किशोर अपने पिता परमात्मा शर्मा के साथ दादी के मायके जमुई में शादी समारोह में गया था। इसी दौरान वह अन्य बच्चों के साथ कटोरा घाट पर नहाने पहुंचा। नहाते समय वह डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और घटना की सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मछुआरों और ग्रामीणों ने किशोर की तलाश कर उसे नदी से बाहर निकाला। उसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। गांव में शोक की लहर व्याप्त है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।