रसड़ा। नगर के दक्षिणी चौकी अंतर्गत बड़की बउली मोहल्ले में मंगलवार की देर रात विषाक्त पदार्थ खाकर किशोरी सोनम (16) पुत्री श्री प्रसाद ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की शाम पारिवारिक कलह के बीच जब सब लोग खाना खाकर सो गए तो वह कीटनाशक खा ली। जानकारी होने पर उसे रसड़ा सीएचसी लाया गया, जहां हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया। बलिया अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद