फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गई किशोरी का अपहरण, वाराणसी के पास ट्रेन में आया होश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। खेत गई किशोरी को कुछ लोगों ने बेहोश कर अगवा कर लिया। उसके लेकर जा रह थे कि वाराणसी के पास होश आ गया। ट्रेन में यात्रियों के हस्तक्षेप से उसे चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया। परिजन किशोरी को लेने के लिए वाराणसी रवाना हो गए। बैरिया थाना अंतर्गत चांद दियर गांव में एक किशोरी बुधवार की शाम को खेत में गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वाराणसी के चाइल्ड केयर सेंटर शनिवार को किशोरी के परिजनों व बैरिया पुलिस को उसके मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन तत्काल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। किशोरी ने फोन पर बताया कि वह मक्के के खेत में गई थी। पहले से घात लगाए चार लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। उसके बाद ट्रेन से ले जाने लगे। वाराणसी के निकट होश आ गया तो भीड़ जुट गई। लोगों ने चाइल्ड सेंटर को सूचना दी। वे अपने साथ ले गए। किशोरी के चाचा का कहना है कि उन्होंने चांद दियर चौकी पर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। चौकी इंचार्ज बाक बहादुर सिंह का कहना है कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। चाइल्ड केयर सेंटर का फोन जरूर आया था। परिजन किशोरी को लेकर आ रहे हैं। वे जैसा कहेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें