फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सर्पदंश से किशोरी की मौत

विज्ञापन
कुरेजी गांव निवासिनी मृतका चांदनी। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में बृहस्पतिवार रात बिस्तर पर गिरे करैत सांप ने 17 वर्षीय किशोरी चांदनी को डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए शुक्रवार भोर करीब 3:30 बजे रेफर कर दिया। आरोप है कि परिजन उसे हायर सेंटर ले जाने के बजाय सिकंदरपुर में झाड़-फूंक कराने चले गए। हालत और बिगड़ने पर सुबह करीब आठ बजे मऊ के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुरेजी निवासी डब्लू कनौजिया ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी चांदनी गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे छज्जे से बिस्तर पर गिरे करैत सांप ने उसकी उंगली में डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें