बांसडीह रोड थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक निजी स्कूल संचालक पर किशोर को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप लगाया की गांव के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने कोचिंग पढ़ने गए नाबालिग के साथ ये हरकत की है। किशोर के साथ ऐसी हरकत करने के बाद आरोपी ने पीड़ित को धमकी भी दी। पीड़ित छात्र इस घटना के बाद से सदमे की हालत में है। इस मामले थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने कहा की मामले की जांच के बाद दोषी शिक्षक पर कार्रवाई होगी।