भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में सोमवार को अपराह्न नहाने गए एक लड़के की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मिली बतादें कि बीबीपुर निवासी रामानंद ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार विद्यालय से घर पहुंचने के बाद अपने दो साथियों के साथ गांव के समीप पुलिया पर स्नान करने चला गया। जहां पर वह नहाने के लिए पुलिया से छलांग लगाया, तभी वह तेज पानी के चपेट में आ गया और डूबने लगा। तब जाकर मौके पर खड़े साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर तलाश कर उसे बाहर निकाला। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।