फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस मौके पर प्रादेशिक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को राजकीय कर्मचारियों की भांति कैशलेस उपचार की सुविधा देने, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की।
धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे रहनुमाओं ने वर्ष 1956 में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना करके हमें सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, अनुग्रह पेंशन समाप्त कराकर राजकीय शिक्षकों के समान पेंशन, परिवार पेंशन, सेवा में मृत अध्यापकों के आश्रितों को एलटी ग्रेड के शिक्षक के रुप में अनुकंपा में नियुक्ति आदि की सुविधा दिलाई थी।
विज्ञापन

इसके मिलए माध्यमिक शिक्षक संघ का इतिहास संघर्षो एवं उपलब्धियों से भरा पड़ा है। सभा को उमाशंकर सिंह, जयशेर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, सत्येंद्र पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय प्रताप सिंह, शिवानंद राम, रमानंद राम, अरुण भारती, भरत प्रसाद, उपेंद्र शर्मा, अमरनाथ सिंह, देवतानंद राय, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, सुधीर पांडेय आदि संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें