फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने जिविनि कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के शिक्षकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में 19 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद राय ने मांग पत्र के एक-एक बिंदु पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही प्रदेश सरकार को आगाह किया कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया जाता है तो शिक्षक संघ एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव राय ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश शर्मा ने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का जो सर्व मान्य रास्ता हमें दिखाया है, हम पूरी निष्ठा से उस पर चलते रहे। पूर्व महामंत्री अशोक श्रीवास्तव ने पुरानी पेंशन योजना पुन: लागू करने तथा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन देन की बात कही। शिक्षक नेता जयनारायण राय ने उपस्थित शिक्षकों से शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षक समुदाय के हित में समस्त संकीर्णताओं से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की। राज्य परिषद के सदस्य रविंद्र नाथ राय ने जनपद के जीपीएफ मद में तकनीकी कारणों से होनेे वाली धनराशि की शीघ्र पूर्ति करने की मांग की। धरना सभा को अक्षय कुमार राय, डॉ. शिवकुमार मिश्रा, शशि प्रेमदेव, अवध किशोर पाठक, अखिलेश राय, हरिंद्र सिंह, रमेश ओझा आदि ने संबोधित किया। अंत में उपस्थित शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर रणधीर सिंह, निदेश प्रसाद, केके पांडेय, धर्मनाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह, डा. राघवेंद्र सिंह, यादवेंद्र उपाध्याय, सुनील कुमार पांडेय, मदन पांडेय, मयंक राय, कमलेश सिंह, कामेश्वर श्रीवास्तव, अंजनी पांडेय, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पांडेय आदि रहे। संचालन जिलामंत्री राधाकृष्ण पाठक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें