फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले के शिक्षकों ने बदायूं में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वन पर प्रदेश के समस्त जनपदों से शिक्षक ने बदायूं पहुंच कर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के खिलाफ जांच कराकर उनको निलंबित किए जाने और जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा पर की गई कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरनारत लोगों को बताया कि जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का निलंबन निरस्त कर दिया गया है और निरस्तीकरण आदेश की प्रति भी संगठन को उपलब्ध कराया। धरना में वक्ताओं ने एक स्वर में डीजी स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद की कार्य पद्धति के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिसका वहां उपस्थित हजारों अध्यापकों ने पुरजोर समर्थन किया।
बीएसए के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बीएसए के विरुद्ध प्रशासन की जांच आख्या शासन को प्रेषित कर दी गई है। जिसपर शीघ्र कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने धरना सभा में आए प्रदेश के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से अध्यापकों को प्रताड़ित किए जाने के विरोध में शीघ्र ही लखनऊ में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक के जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डां राजेश पांडेय के नेतृत्व में डाॅ. दिनेश चंद्र शर्मा जिंदाबाद और बीएसए बदायूं को बर्खास्त करो के नारे के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। धरना सभा में अजय मिश्र, ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्त, जितेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, सुशील कुमार, सुनील सिंह, अशोक यादव,अजय सिंह, शशि कांत ओझा, टुनटुन प्रसाद, सैफुद्दीन, सुरेश आजाद,सतीश चंद वर्मा,व्यास जी यादव,सच्चिदानंद, सुशील चौबे,सन्तोष सिंह,अनिल श्रीवास्तव, संतोष चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें